ममता बनर्जी का बड़ा बयान: इस्तीफा नहीं दूंगी, ‘साजिश से हारे’, कोलकाता में BJP कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या
By : hashtagu, Last Updated : May 5, 2026 | 8:48 pm
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (Chief Minister) ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) के दौरान साफ कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा (Resignation) नहीं देंगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) जनादेश (Mandate) से नहीं, बल्कि साजिश (Conspiracy) के तहत चुनाव हारी है। ममता ने कहा कि वह राजभवन नहीं जाएंगी और अब वह “आजाद पंछी” की तरह कहीं से भी चुनाव लड़ेंगी और सड़कों पर रहकर संघर्ष करेंगी।
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे “असली विलेन” बताया। उन्होंने कहा कि आयोग ने भाजपा के साथ मिलकर करीब 100 सीटें छीन लीं। ममता ने कहा कि उनके पास अब कोई कुर्सी नहीं है, लेकिन वह शेर की तरह लड़ाई जारी रखेंगी।
इधर, कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि तेज आवाज में म्यूजिक बजाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद TMC के एक कार्यकर्ता और उसके साथियों ने भाजपा कार्यकर्ता पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हुए। बंगाल में भाजपा ने 293 में से 207 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। पार्टी 9 मई को सरकार बनाने जा रही है। वहीं, TMC सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई और करीब 15 साल बाद ममता बनर्जी के हाथ से सत्ता चली गई।
ममता बनर्जी ने कहा कि वह चुनाव आयोग के खिलाफ कार्रवाई करेंगी और इसके लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 5 सांसदों समेत 10 लोगों की एक फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई जाएगी, जो पूरे मामले की जांच करेगी।
ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले उनके कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, कई जगह छापेमारी हुई और IPS-IAS अधिकारियों का तबादला किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री इस पूरी प्रक्रिया में सीधे तौर पर शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राजीव गांधी, मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकारें देखी हैं, लेकिन ऐसा अत्याचार पहले कभी नहीं देखा। ममता के अनुसार, काउंटिंग के पहले राउंड के बाद ही भाजपा अपनी जीत का दावा करने लगी और अंतिम नतीजों का इंतजार नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता पोलिंग स्टेशन के अंदर घुस गए और वहां मौजूद लोगों और काउंटिंग एजेंट्स के साथ मारपीट की।
#WATCH | Kolkata: Outgoing West Bengal CM Mamata Banerjee says, “Sonia ji, Rahul Gandhi, Arvind Kejriwal, Uddhav Thackeray, Akhilesh Yadav, Tejashwi Yadav, Hemant Soren rang me up. All the allies of INDIA Alliance told me that they are totally and absolutely with me. I think our… pic.twitter.com/W8ZRWMP1d2
— ANI (@ANI) May 5, 2026



