‘DQ41’ की शूटिंग के बीच दुलकर सलमान ने पूजा हेगड़े को पिलाई मॉर्निंग कॉफी, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

By : hashtagu, Last Updated : May 17, 2026 | 11:25 pm

नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) और अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘DQ41’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच पूजा हेगड़े ने शूटिंग सेट से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैंस का ध्यान खींच लिया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मॉर्निंग कॉफी (Morning Coffee) के साथ एक शानदार पहाड़ी नजारा साझा किया और बताया कि यह कॉफी उन्हें दुलकर सलमान ने दी थी।

पूजा हेगड़े द्वारा शेयर की गई तस्वीर में धुंध से ढकी पहाड़ियां, हरियाली और शांत वातावरण नजर आ रहा है। तस्वीर में पूजा ब्लैक ट्रैवल टंबलर पकड़े दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “Morning coffee courtesy @dqsalmaan” यानी सुबह की कॉफी दुलकर सलमान की तरफ से। इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “The views are complementary” यानी खूबसूरत नजारे फ्री हैं।

हालांकि फिल्म की शूटिंग किस लोकेशन पर चल रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन तस्वीरों से साफ है कि टीम किसी पहाड़ी और प्राकृतिक इलाके में शूटिंग कर रही है। फिल्म ‘DQ41’ एक रोमांटिक ड्रामा बताई जा रही है और इसमें पहली बार दुलकर सलमान और पूजा हेगड़े की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है। सोशल मीडिया पर दोनों सितारों की केमिस्ट्री और सेट से आने वाली तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। इससे पहले फिल्म का पोस्टर और दोनों कलाकारों की साथ में तस्वीरें भी चर्चा में रही थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े जल्द ही वरुण धवन और मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी। वहीं दुलकर सलमान भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।