KKR की लगातार दूसरी जीत, मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया; मनीष पांडे और पॉवेल ने पलटा मैच

By : hashtagu, Last Updated : May 21, 2026 | 12:20 am

कोलकाता: Kolkata Knight Riders ने IPL 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली। टीम ने बुधवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में Mumbai Indians को 4 विकेट से हरा दिया। बारिश के कारण मैच करीब एक घंटे देरी से शुरू हुआ। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 84 रन तक 5 विकेट गिर गए थे। कप्तान Hardik Pandya ने 26 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन Sunil Narine ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

मुंबई के लिए आखिरी ओवरों में Corbin Bosch ने तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। विल जैक्स रनआउट हुए।

कोलकाता की गेंदबाजी में Cameron Green, Kartik Tyagi और Saurabh Dubey ने 2-2 विकेट लिए। सुनील नरेन को 1 विकेट मिला।

148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने 54 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद Manish Pandey और Rovman Powell ने शानदार साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया।

दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 47 गेंदों पर 64 रन जोड़े। मनीष पांडे ने 45 रन बनाए, जबकि पॉवेल ने 40 रन की अहम पारी खेली। कोलकाता ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

कोलकाता की कप्तानी Ajinkya Rahane ने संभाली। टीम की प्लेइंग इलेवन में अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे और वरुण चक्रवर्ती शामिल रहे। फिन एलन इम्पैक्ट प्लेयर रहे।

मुंबई इंडियंस की टीम में हार्दिक पंड्या, Rohit Sharma, रायन रिकेल्टन, नमन धीर, Suryakumar Yadav, तिलक वर्मा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, Deepak Chahar, Jasprit Bumrah और रघु शर्मा शामिल थे। अल्लाह गजनफर इम्पैक्ट प्लेयर रहे।