अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: अंबिकापुर में सीएम विष्णुदेव साय ने किया योग, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
By : hashtagu, Last Updated : June 21, 2026 | 11:55 am
अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने रविवार को सरगुजा जिले के अंबिकापुर में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’ (Yoga for Healthy Ageing) रखी गई है। इसी थीम के तहत राज्यभर में जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों से नियमित योग अपनाने की अपील करते हुए कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है।
करें योग, रहें निरोग।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने योगाभ्यास कर प्रदेशवासियों को नियमित रूप से योग अपनाकर… pic.twitter.com/HpSTzPVJHF
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 21, 2026
राज्य सरकार ने योग दिवस के आयोजन के लिए पहले से व्यापक तैयारियां की थीं। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर सभी जिलों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरगुजा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की।
योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। सरकार का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।




