अमित जोगी के 10 वादे! बोले, ‘मेरी लड़ाई सिर्फ और सिर्फ गरीबी’ के खिलाफ

छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनावी शंखनाद हो चुका है। जहां बीजेपी- कांग्रेस अपनी रणनीति बनाने में लगी हैं। वहीं छत्तीसगढ़ जोगी जनता कांग्रेस ......

  • Written By:
  • Updated On - September 15, 2023 / 04:34 PM IST

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनावी शंखनाद हो चुका है। जहां बीजेपी- कांग्रेस अपनी रणनीति बनाने में लगी हैं। वहीं छत्तीसगढ़ जोगी जनता कांग्रेस (Chhattisgarh Jogi Janata Congress) ने भी घोषणा पत्र जारी (Manifesto released) कर दिया है। जिसमें 10 वादे शामिल हैं। जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में यदि हमारी सरकार बनती है तो मै 5 सालों में इन वादों को पूरा करूंगा।

  • अमित जोगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मेरी लड़ाई न भाजपा के खिलाफ है और न ही कांग्रेस के खिलाफ है। मेरी लड़ाई सिर्फ और सिर्फ गरीबी के खिलाफ है। यदि सरकार बनती है तो प्रदेश से गरीबी को खत्म करूंगा। पिछले 23 साल में यदि बस्तर को कुछ मिला है तो वो सिर्फ नगरनार स्टील प्लांट। अभी प्लांट पूरी तरह से शुरू नहीं हुआ है, फिर भी कांग्रेस और भाजपा दोनों मिलकर इसे निजी हाथों में बेचने की साजिश रच रहे हैं।

अमित जोगी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी पत तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियों दिल्ली से चलती हैं। इनके नेता CG को सिर्फ अपना ATM समझते हैं। अब CG में दिल्ली वाली सरकार नहीं चलेगी। अमित का कहना है कि, पहले बहुत अटकलें चली थी कि हम हमारा कांग्रेस और भाजपा में विलय होने वाला है। पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

यह भी पढ़ें : पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने की भूपेश की अनूठी पहल