राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए 114  नाम’, भूपेश व मरकाम भी, देखें सूची

By : madhukar dubey, Last Updated : February 4, 2023 | 5:26 pm

रायपुर। (national convention of congress) राजधानी में पहली बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा  (Miss Selja) के नेतृत्व में तैयारी चल रही है। इसके लिए पार्टी ने आयोजन और स्वागत समिति की घोषणा कर दी है। स्वागत समिति में छत्तीसगढ़ के 114 नेताओं का नाम है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम इसके अध्यक्ष बनाये गए हैं, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस समिति के सह अध्यक्ष होंगे। आदिवासी मुद्दों को लेकर सरकार से अलग सुर रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम को इस समिति का हिस्सा बनाया गया है।

कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में होना है। इसके आयोजन के लिए नवा रायपुर के मेला स्थल को चुना गया है। यह वही जगह है जहां पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौर में राज्योत्सव का आयोजन होता रहा है। इस जगह पर अधिवेशन के लिए टेंट पर पूरा शहर बसाया जा रहा है। वहीं मुख्य मंच की भी साज-सज्जा जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो बार तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। पूरा प्रदेश संगठन इसकी तैयारियाें में लगा है। मंत्री कवासी लखमा भी एक दिन पहले तैयारियाें का जायजा लेने मेला स्थल पहुंचे थे।

पवन कुमार बंसल संभालेंगे आयोजन समिति का जिम्मा

आयोजन समिति का अध्यक्ष पवन कुमार बंसल को बनाया गया है। तारिक अनवर इसके संयोजक होंगे। वहीं कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सभी 47 नेता इसके सदस्य होंगे। इस समिति में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एके एंटोनी, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाल भी शामिल हैं। आयोजन समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोज और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु को भी विशेष आमंत्रित के तौर पर शामिल किया गया है।

देखें सूची

Con 1

Con 1

Con 3

Con 3

Con 4

Con 4