राज्य खेल अलंकरण समारोह में 133 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार! …देखें सूची

  • Written By:
  • Updated On - March 14, 2024 / 03:20 PM IST

रायपुर। आज राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 (State Sports Investiture Ceremony 2024) का आयोजन आज गुरुवार को रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले 133 खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए, उनके साथ छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक सर्व राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती राम साहू, इंद्र कुमार साहू भी उपस्थित रहे। वहीं इस समारोह में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री होरा को यह सम्मान उनके द्वारा छत्तीसगढ़ में खेल को विकास देने और देश समेत विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए दिया गया है।

यह भी पढ़ें : राज्य खेल अलंकरण समारोह : ‘शहीद विनोद चौबे सम्मान’ से सम्मानित किए गए छग टेनिस संघ के महासचिव ‘गुरुचरण सिंह होरा’