मुठभेड़ में 2 मारे गए नक्सली! जवानों की सर्चिंग जारी

By : hashtagu, Last Updated : May 29, 2024 | 5:24 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे (2 Naxalites killed in encounter) गए हैं। दोनों के शव और मौके से हथियार बरामद (Weapons recovered)  कर लिए गए हैं। फिलहाल मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हुई है। जवान मौके पर ही मौजूद हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामला जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि मद्देड़ के बड्डेपारा में बड़ी संख्या में मद्देड़ एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी है। इसके बाद बीजापुर से DRG की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई मुठभेड़ दोपहर 1.30 बजे तक चलती रही। इस दौरान दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही थी।

दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने एक महिला समेत 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। दोनों के शवों को बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में ढेर महिला माओवादी मनीला है। ये DVCM कैडर की है। इसपर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : फ्रेशर्स के लिए भारत में तेजी से बढ़ रही ये तीन नौकरियां : रिपोर्ट