3 मंत्रियों को मिले OSD और पर्सनल सेक्रेटरी! IAS और IPS को नया कार्यभार

By : hashtagu, Last Updated : January 10, 2024 | 3:23 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ के IAS सुनील कुमार जैन (IAS Sunil Kumar Jain) को प्रबंध संचालक खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं IPS जितेंद्र सिंह मीणा को DIG बनाकर सीबीआई दिल्ली भेजा गया है। वहीं IPS शशि मोहन सिंह को एसपी बस्तर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

  • इससे पहले छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन मंत्रियों के सचिव (Secretaries to three ministers), सहायक और OSD की नियुक्ति की है। मनोज शुक्ला को बृजमोहन अग्रवाल का सचिव और संतोष यदु को सहायक और प्रकाश चंद्र कोरी को विशेष सहायक बनाया गया है।

इसके साथ ही टीआर साहू विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाए गए हैं। संजय मरकाम को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का OSD बनाया है आशुतोष पांडेय को विशेष सहायक बनाया गया है। मंत्री दयालदास बघेल के सचिव सौरभ श्रीवास्तव होंगे।

यह भी पढ़े: देश में कोविड के 605 नए मामले दर्ज, चार मौतें