राहुल गांधी के 6 चुनावी वादे! आदिवासी ‘हिंदुस्तान’ के पहले मालिक, इधर भूपेश ने BJP पर छोड़े सियासी बाण

By : hashtagu, Last Updated : October 28, 2023 | 6:14 pm

रायपुर। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कांग्रेस के 6 चुनावी वादे किए। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बीजेपी पर सियासी बाण छोड़े। दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बस्तर में दो बड़ी रैलियां (Two big rallies in Bastar) की। राहुल ने सबसे पहले उत्तर बस्तर की भानुप्रतापपुर सीट और फिर कोंडागांव के फरसगांव में आमसभा को संबोधित किया। राहुल ने कहा- कांग्रेस गरीबों के लिए काम करती है, लेकिन बीजेपी गरीबों का पैसा अडानी को दो रही है। भाजपा के नेता नहीं चाहते कि गरीब का बेटा अंग्रेजी बोले।

Rl1 1698486443

राहुल गांधी के भाषण के प्रमुख बिंदु

1. हमने जो भी वादा किया उसे पूरा किया

राहुल गांधी ने कहा- हमने जो भी वादा किया उसे पूरा किया। सरकार बनते ही हमने दो घंटे में किसानों का 10 हजार करोड़ कर्ज माफ किया, बिजली बिल हाफ किया, आदिवासियों को उनकी जमीनें वापस दिलाई। कांग्रेस की सरकार फिर बनते ही सारे वादे पूरे किए जाएंगे।

2. केंद्र के कानून से ​किसानों को नुकसान

मनरेगा को हमने लाया तो बीजेपी ने इसे बेकार बताया। हमने मजदूरों का सम्मान किया, क्योंकि हम जानते हैं, जब तक गरीबों की मदद नहीं करेंगे देश मजबूती से खड़ा नहीं हो सकता। केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के खिलाफ कानून बनाकर उन्हें नुकसान पहुंचाया और अडाणी को लाभ पहुंचाया।

3. हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं

​​देश को लोकसभा, राज्यसभा के एमपी नहीं चलाते हैं। हिंदुस्तान सरकार में 90 आईएएस हैं ये सरकार को असलियत में चलाते हैं। इन्हें कैबिनेट सेक्रेटरी कहते हैं। सारे फैसले ये लेते हैं। सेना को कितना पैसा जाएगा। भोजन के अधिकार में कितना पैसा जाएगा। लेकिन 90 में से सिर्फ तीन लोग ही पिछड़े वर्ग के हैं। देश का बजट 45 लाख करोड़ का है। इनमें से तीन अफसर सिर्फ 5 प्रतिशत बजट पर निर्णय लेते हैं। सवाल यही है कि क्या हिंदुस्तान में ओबीसी की आबादी सिर्फ पांच प्रतिशत है।

4. ओबीसी देश की रीढ़

ओबीसी वर्ग को जागरूक होना पड़ेगा, आपको ठगा जा रहा है। आपकी सरकार ओबीसी की सरकार नहीं है और ये बात हर ओबीसी युवा को समझना होगा। इसलिए हमारा पहला कदम जाति जनगणना है। नरेंद्र मोदी कभी ओबीसी के मामलों पर चर्चा नहीं करते। मोदी जी आप जाति जनगणना से क्यों डरते हो। हम ये अन्याय नहीं होने देंगे। छत्तीसगढ़ सरकार जाति बेस्ड जनगणना करवाएगा और सच्चाई आपके सामने लाकर रख देगी। देश में 55 प्रतिशत ओबीसी वर्ग के हैं लेकिन मोदी जी ये बात नहीं बताते।

5. आदिवासी हिंदुस्तान के पहले मालिक

बीजेपी के लोग आदिवासी को वनवासी कहते हैं।आदिवासी का मतलब जो हिंदुस्तान के पहले मालिक, पूरी जमीन के असली मालिक से है। आदिवासियों को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। जल, जमीन की रक्षा की जानी चाहिए। वनवासी का मतलब जंगल में रहने वालों से है। सच्चा शब्द आ​दिवासी है। मध्यप्रदेश में बीजेपी नेता ने आदिवासी पर पेशाब किया। ऐसी भाजपा नेताओं की सोच है।

6. BJP नेता नहीं चाहते गरीब का बेटा अंग्रेजी बोले

छत्तीसगढ़ी, हिंदी और अंग्रेजी तीनों भाषा जरूरी है। बीजेपी नेता 24 घंटे हिंदी बोलते हैं, अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढ़ाते हैं। इसलिए हमने अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलें ताकि गरीब के बच्चे भी पढ़ सकें।

7. नोटबंदी, जीएसटी से सिर्फ अडानी को फायदा

मोदी सरकार के नोटबंदी, जीएसटी के फैसले से सिर्फ अडानी को फायदा हुआ। आम आदमी को सिर्फ परेशानी और तकलीफ के कुछ नहीं मिला। हमारी सरकार फिर से बनेगी तो हम सभी वादों को लागू करेंगे।

इससे पहले भूपेश बघेल ने कहा- भाजपा नेताओं की बातों की गारंटी नहीं है। राहुल गांधी की बातों पर लोगों को भरोसा है क्योंकि हमने ​​2 घंटे में किसानों का 10 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया, आदिवासियों की जमीन वापस दिलाई।

Whatsapp Image 2023 10 28 At 34609 Pm 1698488194

अब पढ़िए CM भूपेश बघेल के भाषण की अहम बात

  1. केंद्र सरकार किसानों को परेशान करने का काम कर रही है।
  2. 2014 में डबल इंजन की सरकार ने बोनस देना बंद कर दिया। राज्य से भी बंद करा दिया।
  3. प्रधानमंत्री को पत्र लिख बोनस देने की मांग की। लेकिन अभी तक अनुमति नहीं दी गई।
  4. भाजपा ने आदिवासियों ने हक छीनने का काम किया।
  5. 15 साल में रमन सिंह ने पेसा कानून लागू नहीं किया। रमन ​सिंह ने तो ठगा केंद्र ने भी ठगने का काम किया।
  6. भाजपा नेताओं की बातों का कोई गारंटी नहीं। राहुल गांधी की बातों में भरोसे की गारंटी।
  7. कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिनों ने किसानों का कर्ज माफ किया।
  8. ​​2 घंटे में किसानों का 10 हजार करोड़ माफ किया, आदिवासियों की जमीन वापस दिलाई।
  9. महादेव ऐप वालों के साथ इनका सांठगांठ इसलिए ऐप बंद नहीं किया जा रहा।
  10. भारत सरकार हिस्सा दे या न दे, लेकिन साढ़े 17 लाख गरीबों का घर बनाएगी कांग्रेस।
  11. मोदी जी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की बात पर झूठ बोलकर चले गए।
  12. यूपी, गुजरात में 1200 क्विंटल में धान खरीदी हो रही लेकिन छत्तीसगढ़ में 2640 में खरीदी हो रही, यही अंतर है।

यह भी पढ़ें : नड्डा रविवार को छत्तीसगढ़ के अमलीडीह में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे पीएम मोदी के ‘मन की बात’