आप का वजूद खतरे में : प्रदेश अध्यक्ष ‘कोमल हुपेंडी’ BJP में शामिल…. CM साय ने पहनाया ‘कमल’ छाप गमछा

लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियों के बड़े-बड़े नेताओं का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। आज आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी......

  • Written By:
  • Updated On - April 2, 2024 / 06:01 PM IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियों के बड़े-बड़े नेताओं का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। आज आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी (AAP state president Komal Hupendi) कांकेर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन रैली में सीएम विष्णुदेव साय की माजूदगी में बीजेपी में शामिल (Join BJP) हो गए। उनके शामिल होने से देखा जाए तो एक तरह से आप का वजूद ही लगभग खत्म हो गया है। क्योंकि इसके पूर्व भी आप के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो चुके हैंं। इससे आप की राजनीतिक जमीन बनाने की कोशिश को एक बड़ा झटका लगा है। नामांकन रैली में साय ने कोमल हूपेंडी का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

  • गौरतलब है कि कोमल हूपेंडी ने 2023 का विधानसभा चुनाव आप की टिकट पर भानुप्रतापपुर से लड़ा था और 15255 वोट हासिल किए थे। आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा और कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जीतने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh : चुनावी जंग में ‘मुद्दे’ बने हथियार! ‘कमल-पंजे’ की सीधी भिड़ंत…

यह भी पढ़ें :राजनांदगांव लोकसभा : भूपेश बघेल ने दाखिल किया नामांकन

यह भी पढ़ें :X Story : ‘ता-ता-थैया’ कठपुतली! BJP ने कोरबा ‘लोस प्रत्याशी’ पर छेड़ा कार्टून वार!