हादसा : हाइवे पर मची चीख-पुकार, खून से लतपथ हुए यात्री, जानें, वाक्या

By : madhukar dubey, Last Updated : December 11, 2022 | 2:57 pm

रायपुर। एक दशगात्र कार्यक्रम में सबको लेकर जा रही पिकअप वैन पलट गई। इसमें सवार 38 ग्रामीण जख्मी हो गए। जहां करीब 6 लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें, कि महासमुंद नगर के टप्पा के पास एक मोड़ पर एक पिकअप का संतुलन बिगड़ गया। चालक जब तक नियंत्रण पाने की कोशिश करता तब तक वह पलट गई। इसमें लोग ठासाठस भरे हुए थे। वे बारात से लौट रहे है। इतनी संख्या में जब लोग हादसे का शिकार हुए तो वहां मौके पर चीख-पुकार से हड़कंप मच गया। हादसा होते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर घायलों को पलटे वाहन से निकालने के लिए दौड़ पड़े। पूरी सड़क पर सून फैल गया। इसमें कुछ बच्चे और महिलाएं भी हैं। समाचार लिखे जाने तक घायलों का इलाज चल रहा था।

मौके पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंच चुकेे थे, जहां घायलों को अस्पताल ले जाने का सिलसिला जारी था। वैसे लोगों की आशंका है कि चालक को झपकी आ गई होगी। जिससे से हादसा हो गया। वैसे अभी तक किसी के हताहत की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन घायलों को मदद देने में जुटा है।

अक्सर होते हैं यहां हादसे

बताया जाता है कि यहां अक्सर हादसे होते हैं। मोड़दार होने के चलते कई बार यहां हादसे हो चुके हैं। वहीं एक कारण यह भी है कि चालक भरपूर नींद नहीं लेते हैं। जिसके चलते उन्हें झपकी आ जाती है। इससे भी आए दिन हादसे होते है। वैसे अभी तक इस घटना में सभी घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं। पुलिस घायलों के बारे में जानकारी लेने में जुटी है।