रायपुर में आचार्य विनयकुशल मुनि का भव्य पदारोहण, सीएम विष्णुदेव साय और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिया आशीर्वाद

By : hashtagu, Last Updated : June 18, 2026 | 8:27 pm

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo) आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जैन संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और आचार्य पद पर विराजमान हुए विनयकुशल मुनि जी महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जैन समाज के लोगों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर पहली बार आयोजित हो रहा यह भव्य आचार्य पदारोहण महोत्सव पूरे प्रदेश के लिए गौरव, सौभाग्य और आध्यात्मिक प्रेरणा (Spiritual Inspiration) का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य विनयकुशल मुनि जी महाराज का आचार्य पद (Acharya Post) पर आरोहण उनके ज्ञान (Knowledge), तप (Penance), त्याग (Sacrifice), संयम (Discipline), साधना (Spiritual Practice) और समाज के प्रति समर्पित जीवन का सम्मान है। उन्होंने कहा कि संतों का मार्गदर्शन समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है और उनके विचार मानवता के कल्याण का संदेश देते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जैन धर्म की अहिंसा, करुणा और आत्मसंयम की शिक्षाएं वर्तमान समय में भी प्रासंगिक हैं। ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है और नई पीढ़ी को संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी जैन संतों का आशीर्वाद लिया और आचार्य विनयकुशल मुनि जी महाराज के आचार्य पदारोहण पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक समरसता का प्रतीक बना रहा।