आखिर क्यों भूपेश ने कहा, BJP सिमटने लगी है
By : madhukar dubey, Last Updated : December 21, 2022 | 8:22 pm
छत्तीसगढ़। हिमाचल की जीत से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री (Bhupesh ) भूपेश बघेल फुल फार्म में हैं। वे इस वक्त विरोधी पार्टी के हर एक आरोपों का जवाब बड़े ही सलीके से देते नजर आ रहे हैं। क्योंकि उन्हें शायद इस बात का आभास है कि भाजपा (BJP) की केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार को जनता जान चुकी है।
नजीर के तौर पर कोल लेवी के करीब 4 हजार करोड़ रुपए वापस नहीं करने की जिद पर केंद्र सरकार अड़ी है। ऐसे में अब कांग्रेस को भी बीजेपी को घेरने का मौका मिल गया है। बता दें, कल ही संसद में छत्तीसगढ़ के राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने कोल लेवी के पैसे की मांग की थी। इसके नहीं मिलने के इनके सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने इसे नहीं देने की बात कही थी। ऐसे में कांग्रेस को आरक्षण के बाद एक दूसरा मुद्दा हाथ लग गया है। लिहाजा, अब भूपेश बघेल के तेवर और भी तीखे हो गए हैं। केंद्र सौतेला व्यवहार तो कर ही रहा है। इससे पूरी जनता वाकिफ हो गई है।
बस..8 में ही बाक़ी हैं pic.twitter.com/h6c0AbbaVo
— Saagar Solanki (@SaagarSolanki_) December 21, 2022
कहा, भाजपा अब खुद सिमटने लगी है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, अब तक वे कांग्रेस मुक्त भारत की बात कर रहे थे। अब खुद सिमटते जा रहे हैं। कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश तीनों में खरीद-फरोख्त से उनकी सरकार बनी है। अब बच गए गोवा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, नार्थ-ईस्ट के कुछ राज्य। बस इतने में सिमट गई भारतीय जनता पार्टी जो खुद कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दे रही थी। जनता जान चुकी है। कांग्रेस ने उत्तर भारत में खाता खोल लिया है। पहाड़ में हमारी सरकार बन गई है।