आखिर क्यों MP सोनी ने मंत्री ‘चौबे’ को कहा, ‘ये चमचागिरी’
By : madhukar dubey, Last Updated : January 31, 2023 | 5:02 pm
छत्तीसगढ़। (bhaarat jodo yaatra) भारत जोड़ो यात्रा का समापन होने के बाद अब राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयान पर बीजेपी मुखर हो गई है। यहां छत्तीसगढ़ की सियासत में भाजपा और कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। बता दें, एक दिन पहले प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे (Agriculture Minister Ravindra Choubey) ने कहा- राहुल जैसी यात्रा हम शास्त्रों में उल्लेखित पाते हैं। भगवान राम अयोध्या से लंका तक यात्रा किए हैं, शंकराचार्य केरल से बद्रीनाथ तक यात्रा किए। दोनों यात्रा के समान ही राहुल जी की यात्रा है, राहुल गांधी की यात्रा को देश याद रखेगा।
सांसद सोनी ने इसे चमचागिरी बताया
कांग्रेस में चमचागिरी की स्पर्धा चल रही है कि कौन कितना ज्यादा चमचागिरी कर सकता है और कांग्रेसी अपनी संस्कृति के अनुसार सनातन संस्कृति के अपमान का एक मौका भी नहीं छोड़ते हैं।
– श्री @SunilSoniBJPCG जी, pic.twitter.com/aC2BhSbm5S
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) January 30, 2023
इस बयान को सुनने के बाद भाजपा से रायपुर के सांसद सुनील सोनी ने कहा कि कांग्रेस में चमचागिरी की प्रतियोगिता चल रही है। कौन कितनी चमचागिरी करे इसी में सब लगे हुए हैं। अब राहुल गांधी की तुलना भगवान राम और शंकराचार्य से करना तो दुर्भाग्य जनक है। ये तो जानबूझकर करतेे हैं।
पांडे बोले, सठिया गए चौबे
राजनांदगांव से भाजपा के सांसद संतोष पांडे ने भी इस बयान का विरोध किया है। संतोष पांडे ने कहा- उन्हें देखना चाहिए कहां से किस की तुलना कर रहे हैं। राम और शंकराचार्य से राहुल की तुलना अनुचित है। वो सठिया गए हैं, जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा भी कहा।




