आखिर क्यों मंत्री टंकराम वर्मा के ‘गंगाजल’ पर मचा सियासी घमासान!

By : hashtagu, Last Updated : January 15, 2024 | 7:57 pm

रायपुर। ये तो सच है कि सियासत की दुनिया में मुद्दों की काेई कमी नहीं है। चाहे बात बयान की हो या किसी विषय वस्तु की। कुछ ऐसा ही हुआ जब राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा (Revenue Minister Tankram Verma) अपने सरकारी बंगले में नवप्रवेश लिए। इसके पूर्व उन्होंने वहां वैदिक विधि-विधान से बंगले पर पूजा-अर्चना की। साथ ही बंगले को गंगाजल से शुद्ध (Bungalow purified with Ganga water) किया।

इस दौरान मंत्री टंकराम ने कहा कि, बंगले में अकबर की जगह राम भक्त आए हैं। इसके बाद कांग्रेस ने मंत्री पर निशाना साधा है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, कौन-किसका भक्त है, भाजपा को प्रमाणपत्र देने की आदत हो गई। गंगाजल को भी यह राम मंदिर से जोड़ने का काम कर रहे हैं। गंगाजल सबके लिए पवित्र है।

Tankram Varma (1)

गंगाजल से शुद्ध करना सनातनी परंपरा

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, हम भगवान राम के अनुयायी हैं। राम हमारे आदर्श हैं। सनातनी परंपरा है कि नए घर, नए कार्यालय में प्रवेश करने पर पूजा-पाठ कर गंगाजल से शुद्ध किया जाता है। मैंने भी वही किया है। दरअसल, यह बंगला पहले पूर्व मंत्री मो. अकबर को अलॉट था।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री ‘शेखावत’ की दो टूक! कहा-‘जल-जीवन मिशन योजना’ में भ्रष्टाचार की होगी जांच!