आखिर क्यों ‘नारायण चंदेल’ को शिक्षक भर्ती की सूची पर संदेह!

By : hashtagu, Last Updated : July 16, 2023 | 3:46 pm

रायपुर। दिव्यांग कोटे से हुए शिक्षक भर्ती 2023 की सूची (List of Teacher Recruitment 2023) में एक ही वर्ग के सरनेम वाले 85 लोगों नियुक्ति मिली है। बहरहाल, ये एक संयोग हो सकता है। लेकिन पीएससी की तर्ज पर बीजेपी इस भर्ती को भी मुद्दा बनाने की फिराक है। क्योंकि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (Leader of Opposition Narayan Chandel) ने इस पर संदेश व्यक्त कर दिया है।

साथ ही इस सूची को वायरल कर लोगों से विचार जानने की कोशिश में है। उन्होंने अपने ट्विटर पर इस सूची को पोस्ट करते हुए लिखा, इस सूची को देखिये, है ना संदेहास्पद….! यह छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी दिव्यांग कोटे में हुए शिक्षक भर्ती 2023 की सूची है।PSC, व्यापम घोटाले के बाद शिक्षक भर्ती घोटाला।

यह भी पढ़ें : BJP नेता पर कांग्रेस MLA विनय जायसवाल ने जड़े ‘जमीन फर्जीवाड़े’ का आरोप!