अजय चंद्राकर का सरकार से सवाल! पूछा-‘सिर्फ राम वनगमन पथ’ के लोकार्पण कार्यक्रम में ‘4 करोड़ 69 हजार रुपए’ कैसे खर्च हो गए

By : hashtagu, Last Updated : July 25, 2023 | 3:16 pm

रायपुर। पूर्व मंत्री अजय चंद्रकार (Former Minister Ajay Chandrakar) ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी बड़े प्रसन्न हो रहे हैं कि मैंने भारतीय जनता पार्टी से उनका मुद्दा छीन लिया और राम वनगमन पथ बनवा रहा हूं। यह एक पहला राज्य है, जब राम के नाम पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है। भ्रष्टाचार करती है राम के नाम पर। कहा, एक उदाहरण आपको सबको बता देता हूं, 2022 में शिवरीनारायण में आयोजित रामवन गमन पर्यटन पथ (Ramvan Gaman Tourist Route) के अंतर्गत हुए विकास कार्य का लोकार्पण समारोह के नाम से एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। उसमें जो खर्च आया, वह 4 करोड़ 69 लाख 55 हजार 273 रुपए था। मेरे ख्याल से देश में इतनी राशि उदघाटन समारोह में व्यय की गई, ये सबसे ज्यादा खर्च होने का उदाहरण है।

उन्हाेंने खर्च की गई राशि पर सवाल पूछते हुए कहा, 4 करोड़ 69 लाख 55 हजार 273 रुपए उद्घाटन के किन किन कार्यों में खर्च की गई। यह कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को बताना चाहिए। कहा, ऐसा खुला भ्रष्टाचार हमने कभी नहीं देखा। राम के नाम पर तो बिल्कुल नहीं देखा। कहा, राम के नाम जो भ्रष्टाचार कर रहे हैं, उनको एक दिन जेल जरूर जाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : CM हाउस में कांग्रेस की हाईलेवल मीटिंग! ‘कुमारी सैलजा-भूपेश’ बघेल शामिल