अरुण साव बोले, मरीजों की जान खतरे में डाल रही भूपेश सरकार!

By : hashtagu, Last Updated : July 25, 2023 | 4:20 pm

रायपुर। सरकारी अस्पतालों में एक्सपॉयरी डेट के बॉटल चढ़ाने के विडियो वायरल हो रहा है। छुईखदान के सरकारी अस्पताल (Government Hospital) के विडियो को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP State President Arun Sao) ने पोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ये सरकार की घोर लापरवाही है कि मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ये जनता के साथ एक भद्दा मजाक है कि इनके साथ इलाज के नाम पर भी धोखा दिया जा रहा है। इस मुद्दे पर हम भूपेश सरकार को घेरेंगे। आखिर ग्रामीण अंचल में लोगों के जागरुकता की कमी के चलते उनके जान के खिलवाड़ किया जा रहा है। हैरतलवाली बात है कि ये हालात किसी एक सरकारी अस्पताल का नहीं है।

प्रदेश के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं वेंटीलेटर पर है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। ये अंदरखाने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं के नाम करोड़ रुपए ठगा है। सरकार के बारे में जनता सब जान समझ रही हैं, अबके समय अंतिम आ गए हैं। जनता इनको चुनाव के समय सत्ता से पैदल कर देगी। क्योंकि कांग्रेस सरकार में हर तरफ-लूट और भ्रष्टाचार मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें : अजय चंद्राकर का सरकार से सवाल! पूछा-‘सिर्फ राम वनगमन पथ’ के लोकार्पण कार्यक्रम में ‘4 करोड़ 69 हजार रुपए’ कैसे खर्च हो गए