अंबिका सिंहदेव बोलीं, पूर्व मंत्री की अमर्यादित टिप्पणी से ‘दुखी पति ने राजनीति छोड़ने को कहा’

By : madhukar dubey, Last Updated : February 2, 2023 | 7:14 pm

छत्तीसगढ़। सही बात है जब कोई पिता के उम्र के व्यक्ति की अर्मायादित भाषा जो जाए तो किसी के भी मन को गहरी ठेस लग सकती है। यही वजह है, (MLA and Parliamentary Secretary Ambika Singh Deo)  विधायक व संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के पति (Amitabh Kumar Ghosh) ने राजनीति ही छोड़ने की अपील सोशल मीडिया पर कर दी। इसके बाद सियासी हलकों में इसकी चर्चा जोरों पर थी। जिसे लेकर अब विधायक अंबिका सिंहदेव ने बयान दिया कि उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री के अमर्यादित टिप्पणी से मेरे पति बहुत दुखी हैं, इसलिए उन्होंने उनसे राजनीति छोड़ने की अपील की, लेकिन वे विपक्षी नेता के जैसी गंदी राजनीति करने वालों से नहीं डरेंगी।

संसदीय सचिव के पति अमिताभ कुमार घोष ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी से सक्रिय राजनीति छोड़ने की अपील की है। सोशल मीडिया पर किया गया उनका ये पोस्ट वायरल हो गया है। उन्होंने विधायक पत्नी के पीए भूपेंद्र सिंह और विनय जायसवाल से इस काम में सहयोग करने का आग्रह किया है। अब इस पोस्ट पर राजनीति भी शुरू हो गई है। वहीं दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अंबिका सिंहदेव ने कहा कि उनके पति पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े की उन पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से बेहद आहत हैं।

संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने कहा है कि मैं विधायक होने के साथ-साथ किसी की धर्मपत्नी, मां और बहन भी हूं। ऐसे में मेरे पिता तुल्य द्वारा मुझ पर अमर्यादित टिप्पणी करने से मेरे पति का मन दुखी है। इसलिए उन्होंने आज के दौर में हो रही स्तरहीन राजनीति से मुझे इस्तीफा देने के लिए कहा है, लेकिन मैं ऐसी गंदी राजनीति करने वाले लोगों से डरने वाली नहीं हूं। न मैं इस्तीफा दूंगी और न मैं मैदान छोड़ूंगी।

महिला विधायक ने कहा कि भैयालाल जी आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें, मैं क्षेत्र की जनता की प्यार की बदौलत फिर से चुनावी समर में उतरूंगी। बता दें कि अंबिका सिंहदेव कोरिया कुमार के नाम से विख्यात रहे प्रदेश के पहले वित्तमंत्री दिवंगत रामचन्द्र सिंहदेव की भतीजी हैं। रामचन्द्र सिंहदेव मध्यप्रदेश में एक साथ 16 विभागों के कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वे अविवाहित थे। उनके निधन के बाद अंबिका सिंहदेव उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।

पूर्व मंत्री ने भी साधा संसदीय सचिव पर निशाना

इधर पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि संसदीय सचिव खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत को चरितार्थ कर रही है। वो अगर तैयार हैं, तो मैं भी 2023 के चुनाव के लिए तैयार हूं। वो आ जाएं मैदान में। जिला पंचायत चुनाव के परिणाम ने बता दिया है कि विधानसभा में क्या परिणाम होगा।

यह भी पढ़ें :

‘अंबिका सिंहदेव’ के पति बोले, विधायकी ‘छोड़कर बच्चों के पास इंग्लैंड चली आओ’