तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान राज्य में सुरक्षा, विकास और सहकारिता से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा और कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

  • Written By:
  • Updated On - February 7, 2026 / 08:07 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Union Home Minister) आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे (Chhattisgarh Visit) पर रायपुर पहुंचे। राजधानी के स्वामी विवेकानंद विमानतल (Swami Vivekananda Airport) पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister) के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर आगमन के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पांडेय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे। रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक मोतीलाल साहू और राजेश मूणत ने भी केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ और रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान राज्य में सुरक्षा, विकास और सहकारिता से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा और कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।