IIM नवा रायपुर में ‘चिंतन शिविर 3.0’ का शुभारंभ, सुशासन और विकास के रोडमैप पर होगा मंथन

चिंतन शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशासनिक सुधार, जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

  • Written By:
  • Publish Date - July 4, 2026 / 12:42 PM IST

नवा रायपुर-अटल नगर (छत्तीसगढ़)। भारतीय प्रबंधन संस्थान आईआईएम (IIM), नवा रायपुर-अटल नगर में शनिवार को चिंतन शिविर 3.0 (Chintan Shivir 3.0) का शुभारंभ हुआ। इस शिविर में प्रदेश सरकार के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। शिविर का उद्देश्य सुशासन, विकास कार्यों की समीक्षा, नीतिगत सुधार और भविष्य की कार्ययोजना पर व्यापक मंथन करना है।

चिंतन शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशासनिक सुधार, जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही बेहतर प्रशासनिक समन्वय और प्रभावी निर्णय प्रक्रिया को लेकर भी विचार-विमर्श होगा।

सरकार का मानना है कि इस तरह के चिंतन शिविर से प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, नई कार्यसंस्कृति विकसित करने तथा जनहित की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। शिविर में विशेषज्ञों के व्याख्यान और विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतीकरण भी आयोजित किए जाएंगे।