अमित शाह गरजे, मनमोहन सरकार में 12 लाख करोड़ के घोटाला हुए थे!

By : madhukar dubey, Last Updated : June 22, 2023 | 4:14 pm

छत्तीसगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम से सभा को संबोधित करते हुए, छत्तीसगढ़ में BJP और केंद्र में मोदी सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। इस बीच उन्होंने कहा, 2024 में राहुल बाबा और मोदी में कौन प्रधानमंत्री बनेगा। सोनिया मनमोहन की 10 साल की सरकार ने 12 लाख करोड़ का घोटाला किया है। केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो आए दिन आतंकवादी हमला होते थे। मोदी सरकार में पाकिस्तान ने पुलमावा हमला किया तो पीएम मोदी ने 10 दिन के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को सबक सिखाया। अमित शाह ने अपने संबोधन में क्या कुछ कहा

प्रभु राम का मंदिर बनने को लेकर कांग्रेस लटका रही थी। मोदी जी ने ये काम किया और जनवरी में लोग रामलला के दर्शन कर पाएंगे। प्रभु श्री राम को उसी जगह स्थापित किया गया। जिस स्थान में उनका जन्म हुआ था। विदेशों में नरेन्द्र मोदी के नारे लग रहे हैं। ये नारे मोदी नहीं बल्कि देश की जनता का सम्मान है।आदिवासी समाज की बेटी को राष्ट्रपति बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार घोटाले पे घोटाले वादा खिलाफी कर रही है। शराब बंदी नहीं किया युवाओं को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता विधवा पेंशन नहीं दिया। छत्तीसगढ़ की जनता चुनाव की राह देख रही है। फिर सरकार पलटते देर नहीं लगेगी

5 अगस्त 2014 को धारा 370 को हटाया कांग्रेस कह रही थी मत हटाओ। कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन हकीकत ये रही की वहां एक कंकड़ तक नहीं चला। पीएम मोदी ने 9 साल में हर गरीब के बिजली शौचालय गैस 5 किलो अनाज मुफ्त दिया। और कोरोना के टीके मुफ्त में लगाए।

संबोधन से पहले अमित शाह भिलाई में उषा बारले के घर पहुंचे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और सांसद विजय बघेल भी मौजूद हैं। सभा को संबोधित करके वे मध्यप्रदेश के बालाघाट के लिए रवाना होंगे।

अमित शाह ने कहा, बघेल सरकार हर मोर्चे पर फेल है। एक हजार किसानों ने आत्महत्या की। बेरोजगारी लगातार बढ़ी है। केंद्र सरकार ने 74 हजार करोड़ रुपए किसानों के बैंक अकाउंट में भेजा। भूपेश सरकार ने 12,100 करोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : भूपेश ने किए ‘प्रियदर्शिनी बैंक’ घोटाले के अभियुक्त का VIDEO पोस्ट