अबूझमाड़ के जंगल में 1400 से अधिक जवानों की फौज घुसी! अभी तक 5 नक्सली ढेर

By : hashtagu, Last Updated : July 3, 2024 | 1:56 pm

रायपुर। नक्सली हकूमत को उखाड़ फेंकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रतिबद्धता के बीच छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब 1400 से अधिक जवानों की फौज अबूझमाड़ (Abujhmad, an army of more than 1400 soldiers) के जंगलों में घुसी है। जहां अभी तक 5 नक्सली के मारे (5 killed by Naxalite) जाने की खबर है। मंगलवार से ही इलाके में अभी सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। फोर्स के शाम तक आने की उम्मीद है। एक जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ कोहकमेटा थाना क्षेत्र के अबूझमाड़ के जंगलों में हुई है।

  • बताया जा रहा है कि, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव समेत अन्य जिलों के करीब 1400 से ज्यादा जवान 30 जून को नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों के कोर इलाके अबूझमाड़ में जवान दाखिल हो गए।

देर शाम फायरिंग रुकने के बाद सर्चिंग

बताया जा रहा है कि सुबह नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। इसके बाद से ही दोनों ओर से फायरिंग चल रही थी। देर शाम फायरिंग बंद हुई तो जवानों ने इलाके में सर्चिंग शुरू की। इस दौरान 5 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

अफसरों के मुताबिक, जवानों के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल, BSF और ITBP के जवान शामिल थे।

2 जुलाई तक 138 नक्सली मारे गए

आज हुई मुठभेड़ के साथ ही छत्तीसगढ़ में जनवरी से अब तक सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है। नारायणपुर सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग में 136 माओवादी मारे गए, जबकि रायपुर संभाग के अंतर्गत धमतरी जिले में दो अन्य मारे गए।

17 दिन पहले मारे गए थे 8 नक्सली, जवान हुआ था शहीद

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में शनिवार को जवानों ने 8 माओवादियों को ढेर कर दिया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस मुठभेड़ में STF के 1 जवान नितिश एक्का शहीद हो गए। वहीं दो घायल हैं, जिन्हें रायपुर एयर लिफ्ट किया गया। इस साल जनवरी से अब तक 161 दिन में जवानों ने 141 नक्सली ढेर किए हैं।

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार ऑल टाइम हाई पर खुला, सेंसेक्स पहली बार 80,000 के पार