आंध्र की ‘हार्डकोर’ महिला नक्सली की नौटंकी!, काट ली जीभ

By : madhukar dubey, Last Updated : January 21, 2023 | 9:02 pm

बिलासपुर। (Hardcore female Naxalite ) वह आंध्र प्रदेश की हार्डकोर महिला नक्सली है। जब उसे NIA कोर्ट में पेश करने के बाद जेल ले जाया जा रहा था। उस समय वह मिरगी के बहाना करने लगी। लेेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने ऐसी नौटंकी की, सभी हैरत में पड़ गए। वाक्या यह था, उसने खुद की जीभ ही दांत से काट ली। कोर्ट ने उसे जेल अस्पताल में इलाज कराने के लिए कहा, पर जेल प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। इस वजह से उसे सिम्स में भर्ती कराया गया। वह बीमारी का बहाना बनाकर कोर्ट में पेश होने से बचना चाह रही थी।

धमतरी की डीएसपी सारिका वैद्य के मुताबिक महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की रहने वाली कमला बाई मट्टामी उर्फ सगुना (५०) को पुलिस ने चार दिन पहले गिरफ्तार किया था। वह अपने तीन नक्सली साथियों के साथ अपनी आंख का इलाज कराने के लिए धमतरी आई थी। इसी दौरान सीएएफ को सूचना मिली और घेराबंदी कर कमला बाई कांकेर निवासी मनत राम पोया (२७), मैनी जुर्रे (३०) तथा वाहन चालक सुभाष बाछर (३२) व एक नाबालिग को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान उसके नक्सली वारदातों में शामिल होने व साहित्य रखने की जानकारी हुई।

एनआईए ने भी दर्ज किया है केस

उन्होंने बताया कि कमलाबाई महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के साथ आंध्रप्रदेश में कई बड़ी नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है, जिस पर हृढ्ढ्र ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के पकड़े जाने के बाद जानकारी मिलते ही एनआईए ने भी उससे पूछताछ की। कोर्ट बिलासपुर में गुरुवार को इन सभी नक्सलियों को पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया गया। तीन नक्सलियों को पुलिस ने सेंट्रल जेल दाखिल कर दिया। जबकि, कमला बाई ने मिर्गी का अटैक आने का बहाना बनाया और दांत से दबाकर अपना जीभ काट ली, जिससे वह लहुलुहान हो गई। उसे जेल अस्पताल भर्ती करने के लिए कहा गया। लेकिन, जेल प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए। इसके चलते उसे कड़ी सुरक्षा के बीच सिम्स में भर्ती कराया गया है।