रायपुर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस (CG Congress) को एक और झटका लगा। टिकट दावेदारों को टिकट नहीं मिलने और विधायकों के टिकट काटे जाने से चुनावी स्मीकरण बदले नजर आ रहे हैं। इस बार कांग्रेस के लिए पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा चुनौती होगी। बहरहाल, इन सबके बीच टिकट की आस में बैठे कांग्रेस दावेदार तीसरी लिस्ट में नाम नहीं आने से बेहद नाराज हैं। कईयों ने जहां निर्दलीय पर्चा भरा है, तो कई प्रत्याशियों ने अपना पाला बदल लिया है। कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस (District President Sagar Singh Bais) ने जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। चर्चा है कि सागर सिंह को जोगी कांग्रेस लोरमी से प्रत्याशी बना सकती है।
सागर सिंह का पार्टी छोड़कर जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस के जनता कांग्रेस जोगी में जाने का सीधा मतलब है कि वो चुनाव लड़ेंगे। पेंड्रा में जोगी बंगले में जनता कांग्रेस में शामिल हुए। उनके चुनाव लड़ने से लोरमी विधानसभा का समीकरण बिगड़ सकता है।
इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)
यह भी पढ़ें : कर्नाटक ‘कांग्रेस विधायक’ ने कहा कि जब ‘सुंदर नर्सें उन्हें दादाजी बुलाती थीं’ तो उन्हें दर्द होता था; बाद में माफ़ी मांगी