अरुण साव बोले, भाजपा आवत हे! VIDEO

By : hashtagu, Last Updated : December 1, 2023 | 6:01 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे करती दिख रही हैं। कांग्रेस का दावा है कि सत्ता में प्रचंड बहुमत (Overwhelming majority) के साथ आएंगे। वैसे एक्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है।

इधर, BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP State President Arun Sao) ने भी दावा किया भाजपा आवत हे। उन्होंने कहा, सभी एक्जिट पोल का सम्मान है, पर छोटे सैंपल साइज से करोड़ों की संख्या में हुए मतदान का आंकलन संभव नहीं है! भाजपा कार्यकर्ताओं का सैंपल साइज बहुत बड़ा है,हमारे कार्यकर्त्ताओं की फौज ने छत्तीसगढ़ के 2 करोड़ 3 लाख वोटरों से सीधा संवाद किया है उस आधार पर मैं बता दूं..

“भाजपा आवत हे”।

यह भी पढ़ें : माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 11 में लैपटॉप, डेस्कटॉप पीसी के लिए ‘एनर्जी सेवर’ मोड हुआ उपलब्ध