अरुण साव बोले, कांग्रेस पार्टी से देश की जनता ही नहीं उनके कार्यकर्ता भी नाराज!

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP State President Arun Sao) ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा आज कांग्रेस (Congress) से देश की....

  • Written By:
  • Updated On - June 7, 2023 / 02:00 PM IST

छत्तीसगढ़। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP State President Arun Sao) ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा आज कांग्रेस (Congress) से देश की जनता ही नहीं उनके पार्टी के अंदर ही नाराज है। कहा, आज जिस तरह से राहुल गांधी विदेशों में जाकर लोकतंत्र और संविधान के बारे में कह रहे हैं।

आज उनके बयान से देशवासी नाराज हैं। पर ऐसे समय से कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं। इससे कुछ भी होने वाला नहीं है। साढ़े चार साल तक कांग्रेस ने न तो कार्यकर्ताओं की सुध ली और न ही जनता की। अब चुनाव आ गया है तो वे सम्मेलन कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कांग्रेस से अब प्रदेश की जनता मुक्ति चाहती है। आने वाले चुनाव में जनता कांग्रेस को बेदखल कर देगी।

यह भी पढ़ें : बाघ के 5 शिकारी गिरफ्तार!, टुकड़ों में मिली खाल