अरुण साव ने मंत्री लखमा पर दागे सवाल! पूछा कितने वादे कांग्रेस ने पूरे किए

By : madhukar dubey, Last Updated : July 3, 2023 | 7:11 pm

छत्तीसगढ़। अरुण साव (Arun Sao) ने कहा, कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) जो मंत्री है वे कांग्रेस की तरफ से जवाब दें। अपने सरकार की तरफ से जानकारी दें। कांग्रेस ने कितने वादे पूरे किए। शराबबंदी हो गया क्या, बेरोजगारों को रोजगार मिल गया क्या। महिला स्वंयसहायता समूह के कर्जमाफ हो गए क्या। आज इन्होंने जो छत्तीसगढ़ की दशा कर रखी है। उसकी बात करें, प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा, कांग्रेस अपनी जनघोषणाओं को पूरा नहीं कर सकी है। कहा, छत्तीसगढ़ सरकार जनता को लगातार धोखा दे रही है। जनता आज इनके धोखे और ठगने की नीति को समझ चुकी है। जिस प्रकार से इन्होंने साढ़े चार साल से छत्तीसगढ़ की दुर्दशा की है। विकास के सारे काम ठप है, केवल और केवल भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रदेश में लगातार लव जिहाद और धर्मांतरण की घटनाएं हो रही हैं। इससे आम व्यक्ति चिंतित और परेशान है। कहा, छत्तीसगढ़ की जनता अब समझ कांग्रेस की नीतियों को समझ चुकी है। ऐसे में आने वाले चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी।

 

यह भी पढ़ें : BJP प्रवक्ता श्रीवास ने बंद कराया ‘भारतमाला परियोजना’ का काम!