अरुण साव बोले, CM भूपेश बघेल ‘घोषणावीर’ मुख्यमंत्री!…VIDEO

By : hashtagu, Last Updated : July 30, 2023 | 8:38 pm

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP State President Arun Sao) मांढर में आयोजित भाजपा प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। धरसींवा विधानसभा के लोगों को भाजपा प्रवेश कराने के बाद साव ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार को झूठ फरेब वाली सरकार बताया है। साव ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में झूठ फरेब वाली सरकार चल रही है। यहां के मुख्यमंत्री (Bhupesh Baghel) इतना अधिक झूठ बोलते हैं कि गधे को भी ज्वर आ जाये। जब हम सुबह उठकर राम राम कहते हैं उस समय यहां के मुख्यमंत्री झूठ बोलने के लिए निकलते हैं।

वाह भूपेश बघेल जी हम छत्तीसगढ़ के गांव में रहने वाले लोग हैं। आप छत्तीसगढ़िया लोगों को बासी खाना सिखा रहे जैसे बासी की उत्पत्ति तो आपके मुख्यमंत्री बनने के बाद ही हुई है। आपके मुख्यमंत्री बनने से पहले छत्तीसगढ़ के लोग बासी खाना नहीं जानते थे। छत्तीसगढ़िया लोग हरेली तिहार और गेड़ी चढ़ना नहीं जानते थे। ऐसा प्रचारित करने का काम छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने किया है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने काम के नाम पर किया केवल भ्रष्टाचार

मुख्यमंत्री भूपेश काम के नाम पर छत्तीसगढ़ को चारों तरफ से केवल लूटने का काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ को भूपेश बघेल ने पूरे देश में बदनाम कर दिया है। कोयला घोटाला, शराब घोटाला, चावल घोटाला, जमीन घोटाला, DMF घोटाला, गौठान घोटाला इस घोटालेबाज सरकार ने तो गोबर में भी घोटाला करने का काम कर दिखाया है।

साव ने रोका छेका अभियान को असफल बताया उन्होंने कहा कि यह रोका छेका की बात करती है। जिसके लिए गौठान बनाये हैं। आज गौठान सुनसान पड़े हैं। सड़कों पर गाय बैल बैठे हुए हैं। सड़क गौठान बन गया है। सड़कों पर गायों की मौत हो रही है। लेकिन ये सरकार गाय औऱ गोबर के नाम पर भी भ्रष्टाचार करने से पीछे नहीं हटी।

भूपेश सरकार ने एक भी वादा नहीं किया पूरा, प्रदेश में विकास कार्य ठप

अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश के पौने पांच साल के कार्य को लेकर कहा कि इस कांग्रेस की सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश में विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप्प पड़ गया है। एक रुपये का विकास कार्य इस सरकार ने नहीं किया है और इनके घोषणा वीर मुख्यमंत्री रोज घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं।

धरसींवा विधानसभा ग्राम टेकारी में युवती की हत्या पर छत्तीसगढ़ सरकार मौन

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है। हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाएं प्रतिदिन ही रही है। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री चेहरा चमकाने में लगे हैं। साव ने कहा कि इसी धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में एक युवती की लाश ग्राम टेकारी गौठान के पास मिली। ग्राम सांकरा में विधायक के कार्यालय के पास 8 साल के बच्ची का दुष्कर्म हो गया लेकिन यहां के क्षेत्रीय विधायक मौन है, कांग्रेस की सरकार मौन है। आज छत्तीसगढ़ की बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जिसके लिए जिम्मेदार ये कांग्रेस की सरकार है।

छत्तीसगढ़ की जनता देगी जवाब

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ को लूटने वाले और छत्तीसगढ़िया लोगों को ठगने वाले इस कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ कर फेंकेगी। छत्तीसगढ़ के लोग बहुत भोले हैं। कांग्रेस के झूठे वादों और फरेब में जनता नहीं आने वाली। इस पौने पांच साल में छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस के मुख्यमंत्री का ओ स्वरूप देख लिया है। जो अब यहां की जनता दुबारा देखना नही चाहेगी।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : कौशिक बोले, 500 करोड़ खर्च होने के बाद भी ‘बाघों’ की संख्या बढ़ने के बजाय घट रही!