अमित शाह का बड़ा ऐलान, बस्तर के हर आदिवासी परिवार को मिलेगी गाय-भैंस
By : hashtagu, Last Updated : May 19, 2026 | 11:16 pm
जगदलपुर: केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की 26वीं बैठक के बाद बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बस्तर के हर आदिवासी (Tribal) परिवार को एक गाय और एक भैंस दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले 6 महीने में पूरे बस्तर में बड़ा डेयरी नेटवर्क (Dairy Network) तैयार किया जाएगा ताकि आदिवासी महिलाओं को पशुपालन से जोड़कर उनकी आय बढ़ाई जा सके।
अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद खत्म करने का जो लक्ष्य तय किया था, उसे हासिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की मेहनत और बलिदान की वजह से बस्तर अब तेजी से नक्सलवाद के डर से बाहर निकल रहा है।
शाह ने कहा कि बस्तर में बनाए गए करीब 70 सुरक्षा कैंपों में से लगभग एक-तिहाई कैंपों को अब ‘वीर शहीद गुंडाधर सेवा डेरा’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इन स्थानों पर स्थानीय लोगों के लिए विकास और जनसेवा से जुड़े काम किए जाएंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की तत्कालीन कांग्रेस सरकार से नक्सल उन्मूलन अभियान में अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। शाह ने कहा कि अगर पहले से पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई होती तो बस्तर में बदलाव और पहले दिखाई देता।
अमित शाह के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह से बड़ा झूठा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ काम कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुआ था और अब उसका श्रेय लिया जा रहा है। भूपेश बघेल ने कहा कि रिकॉर्ड खुद सब कुछ बता देगा।
वहीं मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ बोलने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने झूठ बोलने में पीएचडी कर रखी है।
जिस बस्तर में कभी लाल आतंक का साया था, आज वहीं जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होना सभी के लिए गौरव का विषय है। मध्य क्षेत्रीय परिषद के सदस्य राज्यों के बीच आज किसी भी प्रकार का विवाद शेष नहीं रह गया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।
आज यह पूरा क्षेत्र ना केवल नक्सल मुक्त हुआ… pic.twitter.com/vF8sl4nqsa
— Amit Shah (@AmitShah) May 19, 2026




