अरूण साव बोले, आपसी झगड़े में वादों से मुकरी कांग्रेस!
By : madhukar dubey, Last Updated : May 7, 2023 | 6:50 pm

रायपुर। BJP के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Saw) ने यूनीवर्सल हेल्थ कार्ड (universal health card) के बहाने कांग्रेस पर वार किया है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी का इतिहास झूठे वादे और झूठे घोषणा करने का रहा है। छत्तीसगढ़ में भी हम यह लगातार देख रहे हैं। चुनावी वादे पूरे नहीं हुए है। विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा, प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को कैशलैस व नि:शुल्क करने के वादे से भी भूपेश बघेल मुकर गए हैं। कहा, आज स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। कांग्रेस पार्टी ने चुनावी वादा किया था, यूनिर्वसल हेल्थ कार्ड बनाने का। लेकिन कांग्रेस पार्टी में आपसी झगड़े से चुनावी वादे पूरे नहीं हुए।
कांग्रेस पार्टी का इतिहास झूठे वादे और झूठे घोषणा करने का रहा है।
विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव द्वारा, प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों को कैशलैस व नि:शुल्क करने के वादे से भी भूपेश बघेल मुकर गए हैं।
:– श्री @ArunSao3 जी, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा छत्तीसगढ़ pic.twitter.com/rYxHETvslr
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) May 7, 2023
यह भी पढ़ें :TS सिंहदेव के समर्थकों के हंगामे पर मूणत ने कसे तंज!