अरूण साव का दावा! पूर्ण ‘बहुमत’ के साथ सत्ता में आ रही भाजपा

By : hashtagu, Last Updated : November 30, 2023 | 9:03 pm

  • एग्जिट पोल एक सीमित सेम्पल है, हमारा सेम्पल साइज बहुत बड़ा है
  • रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव (Chhattisgarh State BJP President MP Arun Sao) ने स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने का भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि एग्जिट पोल सीमित सेम्पल (Exit poll limited sample) साइज का होता है। भारतीय जनता पार्टी का सैंपल साइज बहुत बड़ा है। हमारे पास कार्यकर्ताओं की लंबी फेहरिस्त है मैं डेढ़ साल से पूरे छत्तीसगढ़ में घूम रहा हूं। एक-एक विधानसभा में गया। जनता से संवाद किया। कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उस आधार पर मैं बहुत स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को जब मतगणना होगी, तब भाजपा की सरकार बनेगी। कमल खिलेगा।

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा ने मोदी की गारंटी छत्तीसगढ़ की जनता के सामने प्रस्तुत की है, लगातार हमारे केंद्रीय नेताओं के प्रवास हुए हैं, सभाएं हुई हैं और कांग्रेस सरकार की जो विफलताएं हैं, हर वर्ग की जनता को कांग्रेस की सरकार ने ठगने का काम किया, धोखा देने का काम किया। अपराध का गढ़ बना दिया। नशे का गढ़ बना दिया। भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। विकास पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। एक भी काम ऐसा नहीं किया, जिसे वह अपनी उपलब्धि बता सके। इसलिए 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है।

    • प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि एग्जिट पोल एक अनुमान है। तब भी जिस तरह के रुझान एग्जिट पोल में सामने आए हैं, वे कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा सदमा हैं और भाजपा के इस विश्वास पर मुहर लगा रहे हैं कि जनता ने कांग्रेस को छुट्टी दे दी है। भाजपा को छत्तीसगढ़ के विकास और जनसेवा की जिम्मेदारी मिल रही है। यह केवल एक झलक है कि 80 पार के दावे करने वाली कांग्रेस किसी सर्वे में इसके आधे पर नजर आ रही है तो भाजपा 48 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाती दिखाई दे रही है।

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भाजपा के वोट शेयर में भारी बढ़त तमाम एग्जिट पोल में दिखाई दे रही है। कई सर्वे भाजपा की सीटों को ज्यादा भी दिखा रहे हैं। निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 3 दिसंबर को जब मतगणना पूरी होगी तो पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस सभी सर्वे में अपने दावे से बहुत दूर है और भाजपा अपने दावे के मुताबिक जनता का विश्वास जीतने में सफल रही है।

    यह भी पढ़ें : ‘वंचितों को वरीयता’ के मंत्र को लेकर काम कर रही है सरकार, रोजगार मेले में पीएम मोदी बोले