भूपेश के हरेली पर अरूण साव का तंज! इधर BJP कार्यालय पर ‘त्योहर’ की धूम

By : hashtagu, Last Updated : July 17, 2023 | 9:04 pm

रायपुर।BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP State President Arun Sao) ने सीएम के हरेली त्योहार (Hareli Festival) पर तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल जी दिखावा न करें, हरेली का त्योहार भूपेश की सरकार आने के बाद मना है, ऐसा नहीं है।

हमारे छत्तीसगढ़ की सभ्यता और संस्कृति समृद्ध है, हर छत्तीसगढि़या छत्तीसगढ़ के त्योहार औ परम्परा को बड़े ही उत्साह से और परंपरागत ढंग से मनाता है। उसी तरह से हम मना रहे हैं। इसके पूर्व बीजेपी कार्यलय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से हरेली त्योहार मनाया। इस मौके पर कृषि उपकरणों की विधि-विधान से पूजन किया गया।

यह भी पढ़ें : CM भूपेश ने नवागांव गौठान में मनाया हरेली त्यौहार!