अरुण साव का ‘दीपक बैज’ पर तंज! कहा-अब वो 18 घंटे ‘छत्तीसगढ़’ की जनता को लूटेंगे

BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP state president Arun Sao) ने आज सुबह (रविवार) प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मीडिया से विभिन्न.....

  • Written By:
  • Updated On - July 16, 2023 / 01:39 PM IST

रायपुर। BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP state president Arun Sao) ने आज सुबह (रविवार) प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मीडिया से विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने किसानों की बेहतरी के लिए हमेशा कार्य किया है और आगे भी लगातार काम करेंगे। केंद्र की मोदी सरकार भी लगातार योजना बनाकर कार्य कर रही है। निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2023 में बनेगी। तब और अच्छे से किसानों की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज (Congress State President Deepak Baij) के कार्यकर्ताओं को 18 घंटे कार्य करने की बात कही है। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष साव ने तंज कसते हुए कहा कि पौने पांच साल कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने का काम किया है। अब मुझे लगता है कि वे वही कह रहे होंगे कि कांग्रेस के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ की जनता को 18 घंटा लूटेंगे।

विधानसभा में आरोप पत्र प्रस्तुत करने की बात को लेकर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का अंतिम सत्र 18 जुलाई से होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी। यह गूंगी बहरी सरकार कोई काम नहीं कर रही है और ना ही जनता की बात सुन रही है। इसलिए हम अविश्वास प्रस्ताव लायेंगे, ताकि विधानसभा सत्र के दौरान जनता के मुद्दों को भाजपा विधायक दल सदन में सजगता से उठा सके। जहां तक हमारे आरोप पत्र समिति के कार्य की बात है, हम उसमें आगे बढ़ रहे हैं। शीघ्र ही आरोप पत्र तैयार कर जनता के बीच जारी करेंगे।

यह भी पढ़ें : राम मंदिर, लाभार्थी, यूसीसी : यूपी बीजेपी 2024 के लिए चुनावी त्रिशूल के साथ तैयार