साय के इस्तीफा पर ‘अरुण साव-रमन’ बोले, दूर कर ‘लेंगे’ नाराजगी, इधर कांग्रेस का तंज

By : hashtagu, Last Updated : April 30, 2023 | 9:40 pm

रायपुर। बीजेपी के आदिवासी नेता नंदकुमार साय (nandkumar sai) के इस्तीफे के बाद बीजेपी में हड़कंप मचा है। साय के इस्तीफ पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Saw) ने कहा इस्तीफा मिला है। हमेशा से नंदकुमार साय संगठन के प्रमुख पदों पर रहे हैं। अगर किसी प्रकार की नाराजगी होगी तो उनसे चर्चा कर दूर कर ली जाएगी और उनका इस्तीफा वापस हो जाएगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी कहा कोई ऐसी बात नहीं थी। पार्टी के कार्यक्रमों में मिला था, लेकिन कोई नाराजगी नहीं दिखी। अभी उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। जो ही होगा दूर कर लिया जाएगा।

साय के इस्तीफे पर भाजपा पर कांग्रेस का तंज

नंदकुमार साय के इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसा है। कांग्रेस की ओर से ट्विटर पर पोस्ट किया गया है कि एक बार फिर साबित हो गया है कि भाजपा आदिवासी विरोधी है। साय का इस्तीफा इसका सीधा उदाहरण है।

कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- बीजेपी आदिवासी विरोधी

कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा आदिवासी विरोधी है। पहले विश्व आदिवासी दिवस के दिन पार्टी ने विष्णुदेव साय को पद से हटाया था। पार्टी में आदिवासी नेताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है जिसके कारण अब साय ने इस्तीफा दे दिया है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)