अरुण साव बोले, यह वही कांग्रेस है जिसने राम को काल्पनिक बताया था!

BJP के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sow) ने आज कांग्रेस पर सियासी वार किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी आज छत्तीसगढ़ में कुछ नहीं कर पा...

रायपुर। BJP के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Arun Sao) ने आज कांग्रेस पर सियासी वार किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी आज छत्तीसगढ़ में कुछ नहीं कर पा रही है। इसलिए वह अनर्गल बातें कर रही है। कांग्रेस घबराई हुई है, साढ़े चार साल में उसने कुछ नहीं किया है।

कहा, वह जनता का सामना नहीं कर पा रही है। भूपेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव (National Ramayana Festival) कराए जाने के सवाल पर कहा, मैं बार-बार इस बात को दोहरता हूं राम या गौमाता का मुद्दा कभी बीजेपी का राजनैतिक मुद्दा नहीं रहे। ये हमारे लिए आस्था और विश्वास का विषय रहा है। ये वहीं कांग्रेस पार्टी है जिसने भगवान को काल्पनिक कहा। अध्योध्या में भगवान के राम मंदिर पर रोड़े अटकाए।

कहा, अगर आज उन्हें आज भगवान राम पर भरोसा हुआ है। वह आस्था और दिल से हो, दिखावा न करें। हमने पहले भी देखा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव के दौरान क्या करते हैं। चुनाव के बाद क्या करते हैं, उसे देश की जनता ने देख है। उन्होंने आप पार्टी पर भी कहा, आज आप पार्टी खुद भ्रष्टाचार में डूबी है। जिसे पूरा देश जान गया है।

यह भी पढ़ें :  SP मोहित गर्ग के ट्रांसफर पर सत्ता पक्ष के समर्थकों ने फोड़े पटाखे! VIDEO वायरल