असम के मुख्यमंत्री सरमा का 26 को ‘महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़’ दौरा!

By : hashtagu, Last Updated : October 24, 2023 | 12:16 pm

  • महासमुंद व बिलासपुर में जनसभा संबोधित करके नामांकन रैली में होंगे शामिल, खैरागढ़ में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
  • रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) आगामी 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास (Chhattisgarh stay) पर रहेंगे। सरमा इस दिन प्रदेश में महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और नामांकन रैलियों में शिरकत करेंगे।

    असम के मुख्यमंत्री सरमा आगामी 26 अक्टूबर को विशेष विमान से सुबह 10.20 बजे रायपुर पहुँचेंगे और फिर हेलिकॉप्टर से 11 बजे महासमुंद जाएँगे। महासमुंद में श्री सरमा पहले जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर जिले की चारों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के लिए आहूत रैली में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12.30 बजे श्री सरमा महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में आहूत जनसभा को संबोधित करने के बाद सरमा वहां भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भाग लेंगे। यहाँ से प्रस्थान करके श्री सरमा अपराह्न 3.20 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगे जहां वे भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे खैरागढ़ से रवाना होकर श्री सरमा राजधानी पहुँचेंगे और शाम 6 बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए प्रस्थान करेंगे।

    यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में कांग्रेस बदल सकती है कुछ उम्मीदवारों की सीटें

    यह भी पढ़ें : एशियन शूटिंग चैंपियनशिप : सरबजोत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता कांस्य और पेरिस ओलंपिक कोटा