भानुप्रतापपुर उपचुनाव सावित्री 21,171 वोटों से जीत गई
By : hashtagu, Last Updated : December 8, 2022 | 3:59 pm
भानुप्रतापुर उपुचनाव के नतीजों पर सीएम भूपेश बघेल ने बयान दिया कि नतीजा बता रहा है कि सरकार पर लोगों का भरोसा कायम है। वहां पर मनोज मंडावी के किए हुए काम पर मुहर लगी है। भाजपा को वहां दूसरे-तीसरे स्थान पर रहने के लिए भी कड़ा संघर्ष करना पड़ा। उपचुनाव में कुल 1,41,662 वोट पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को 65,479 वोट, बीजेपी प्रत्याशी को 44308 वोट और आदिवासी समाज के उम्मीदवार अकबर राम को 23,417 वोट मिले हैं।
भाजपा बहुत अच्छी लड़ाई लड़ रही है दूसरे और तीसरे स्थान के लिए। #भानुप्रतापपुर pic.twitter.com/go7rtSci0v
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 8, 2022