विधायक जी का बल्ला ऐसा चला की लड़की के होंठ फटा

By : madhukar dubey, Last Updated : December 8, 2022 | 8:14 pm

रायपुर। कभी कभी जाने अंजाने में ऐसा कुछ हो जाता है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं किए रहते। शायद ये लाइन कांग्रेस के दुर्ग विधायक अरुण वोरा के लिए सटीक साबित हुई। वाक्या, ये था की दुर्ग विश्वविद्यालय में महिला (Women) क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन के दौरान जब विधायक (MLA) जी बल्ले को जोर से बॉल पर मारा। एक छात्रा के होंठ पर जा लगी। इससे होंठ फट गया और खून से लथपथ हो गई। इस घटना वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए। बिना देर विधायक अरुण वोरा जख्मी छात्रा को तत्काल लेकर अस्पताल लेकर पहंचे।
इस घटना के बाद विधायक अरुण वोरा ने कहा की ये सब अंजाने में हुआ।इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची के होंठ जख्मी हो गए ।

कुछ इस तरह चला सब कुछ

फोटो शूट कराने के लिए विधायक अरुण वोरा के उनको बल्ला थमा दिया। इसके बाद छात्रा ने एक हल्की गेंद फेंकी। फिर क्या कुछ जोर से विधायक ने घुमाया। इसके बाद सामने खड़ी छात्रा के होंठ पर बॉल लग गई। जिससे वह जख्मी हो गई। लेकिन इस घटना की चर्चा है।

READ MORE: Horse Trading: हिमाचल कांग्रेस विधायकों को एक साथ रखने के लिए भूपेश बघेल को जिम्मेदारी दी गयी है

HASHTAGU