भूपेश कैबिनेट की 6 जुलाई को बैठक! बड़े फैसले की संभावना

By : madhukar dubey, Last Updated : July 4, 2023 | 3:30 pm

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 जुलाई (Chief Minister Bhupesh Baghel July 6) को कैबिनेट की बैठक लेंगे। जहां कई महत्वपूर्ण विषयों पर फैसला (Decision on Important Issues) लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मानसून सत्र के पहले हो रही इस बैठक को लेकर काफी उम्मीदें हैं। बैठक में कुछ बड़े फैसले लिये जा सकते हैं। मानसून सत्र की तैयारी और मानसून के इस मौसम में किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर कैबिनेट की बैठक में चर्चा हो सकती है।

इसी महीने से मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है, लिहाजा बैठक में मानसून सत्र की तैयारी को लेकर चर्चा होगी। वहीं प्रदेश में बारिश के हालात, डैम-बांधों की स्थिति व किसानों को खाद बीच की उपलब्धता को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में इन बिंदुओं के अलावे भी कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा होनी है, हालांकि एजेंडे की पूरी जानकारी अभी तक साफ नहीं हो पायी है। लेकिन ये जरूर तय है कि सरकार लंबे समय बाद हो रहे कैबिनेट की इस बैठक में बड़ा निर्णय ले सकती है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : चंदेल का कांग्रेस पर वार! कहा, मोदी ने छत्तीसगढ़ को जो दिया, वह जनता को क्यों नहीं मिला?