भूपेश ने हितग्राहियों के खाते में डाले 21.31 करोड़ रुपए!

By : madhukar dubey, Last Updated : June 5, 2023 | 3:32 pm

रायपुर। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने गोधन न्याय योजना (Godhan Nyay Yojana) के हितग्राहियों के खातें में ऑनलाइन ऑनलाईन जारी 21.31 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की।

इस राशि में 16 मई से 31 मई तक गौठानों में क्रय किए गए  गोबर के एवज में ग्रामीण पशुपालकों को भुगतान की जा रही 4.91 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों को 8.98 करोड़ एवं स्व-सहायता समूहों को 6.29 करोड़ रूपए की लाभांश राशि तथा गौठान समितियों ने पदाधिकारियों के मानदेय की राशि 1.13 करोड़ रुपए की राशि शामिल है।  गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को इस राशि को मिलाकर अब तक 538 करोड़ 89 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : भूपेश की चुटकी, BJP का मतलब, राम नाम ‘जपना’ पराया माल अपना!