भूपेश की चुटकी, BJP का मतलब, राम नाम ‘जपना’ पराया माल अपना!

By : madhukar dubey, Last Updated : June 5, 2023 | 3:21 pm

रायपुर। भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कहा, BJP का बस एक काम, राम नाम जपना पराया माल अपना। वे आरंग में राजीव भवन के लाेकार्पण पर बोल रहे थे। कहा, भाजपा गाय के नाम से वोट मांगती है, राम के नाम से वोट मांगती है। लेकिन न गाय की सेवा करती है, न राम का काम करती है। लेकिन हम महात्मा गांधी के राम राज्य के सपना सुराजी गांव के माध्यम से पूरा कर रहे हैं।

चुनाव सामने आ रहा है, तो गाय खोजने के लिए गौठान जा रहे हैं

सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि हम गौ माता की सेवा कर रहे हैं। तीन साल से गौठान बना रहे हैं। लेकिन भाजपा के लोग कभी नहीं गए। अब चुनाव सामने आ रहा है, तो गाय खोजने के लिए गौठान जा रहे हैं। वे गाय खोजने नहीं वोट खोजने के लिए गए थे। लेकिन न तो गाय का आशीर्वाद मिलेगा, न राम का आशीर्वाद मिलेगा। आज हम दावे से साथ कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार सबकी सरकार है, यही वजह है कि देश में आज गुजरात मॉडल की नहीं छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा होती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व CM पर जमकर निशाना साधा

बता दें कि चिटफंड का मामला प्रदेश में काफी दिनों से चल रहा है। वहीं आज कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व CM पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डॉ रमन सिंह चिटफंड का खूब प्रचार किए। चिटफंड कंपनी में सब घुम-घुम कर पैसा जमा करवाए। जमा के बाद पैसा लेकर भाग गए। इस संबंध में जांच के लिए गृहमंत्री को चिट्ठी लिखी, लेकिन आज तक जांच नहीं हुई। उस समय हम लोग आंदोलन किए। रमन सिंह ने सबका पैसा लुटवा दिया। हमने पैसा वापस कराने का काम किया।

यह भी पढ़ें: मंत्री ताम्रध्वज साहू बोले, 4 साल तो BJP जनता के बीच गई नहीं!