भूपेश ने ‘थामी’ मशाल!, लिखे, ‘आंधियों’ से लड़ रहे, देखें VIDEO

आज मशाल रैली (mashaal railee) में अचानक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) भी पहुंचे।

  • Written By:
  • Updated On - April 2, 2023 / 06:21 PM IST

रायपुर। आज मशाल रैली (mashaal railee) में अचानक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) भी पहुंचे। जहां उन्होंने मशाल थामी और निकल पड़े कांग्रेस की रैली में। अपने ट्विटर पर लिखा, एकता से बल मिला है झोपड़ी की सांस को,आँधियों से लड़ रहे हैं लोग मेरे गाँव के। बता दें, बता दें, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने का देशभर में कांग्रेस विरोध कर रही है। रायपुर में शनिवार को लोकतंत्र बचाओ रैली निकालकर विरोध जताया गया है। शाम 7 बजे गांधी मैदान से आजाद चौक तक कांग्रेसियों ने मशाल रैली निकाली। जिसमें मेयर एजाज ढेबर, निगम सभापति प्रमोद दुबे के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सूरत कोर्ट से मानहानी मामले में मिली सजा और लोकसभा से सदस्यता समाप्त किये जाने पर राहुल गांधी ने अब तक अपर कोर्ट में याचिका दायर नहीं की है। जिसे लेकर अब सियासी गलियारों में भी कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि ये कानूनी बात है और इसे कानूनी ढंग से डील किया जाएगा।

मशाल यात्रा को लेकर सैलजा ने कहा कि जो राहुल गांधी के साथ हुआ, जिस तरह से उनकी लोकसभा की सदस्यता को भंग किया गया उन्हें निष्कासित किया गया। देशभर में इस बात के खिलाफ एक आवाज गूंज रही है। खासतौर से जो हमारे युवा वर्ग बहुत ही उत्तेजित हैं। उन्होंने कहा कि आज हम रायपुर में मशाल जुलूस निकाल रहे हैं। कल ऐसा ही मशाल जुलूस बिलासपुर में निकाला जाएगा। पूरे प्रदेश में यह आयोजन हो रहा है। इसके अलावा भी और कई कार्यक्रम होंगे। कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में हर ब्लॉक में हुई। आने वाले समय में जो संदेश है, वो जन-जन तक पहुंचेगा।