भूपेश का वार : ऐसा कोई ‘सगा’ नहीं, जिसको ‘रमन सिंह’ ने ठगा नहीं! कहा-‘सजन रे झूठ मत बोलो’

By : madhukar dubey, Last Updated : July 10, 2023 | 4:48 pm

रायपुर। BJP कह रही है कि धान खरीदी का पैसा केंद्र सरकार दे रही है। पीएम मोदी ने भी इस बात को कहा था। इसके बाद धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस-बीजेपी में सियासी हमले तेज हो गए हैं। आज बालोद जिले के दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने रमन सिंह (Raman Singh) से पूछा सवाल की बताएं 2013 में 10 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करने का निर्णय क्यों लिया था। पूर्व मुख्यमंत्री रमन मशीन और हम धान खरीदी कर रहे हैं। उसका श्रेय लेने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी कर रही है।

बीजेपी ने बहुत झूठ बोल लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहा छत्तीसगढ़ में 15 सालों में सबको सभी वर्ग को ठगने का काम किया है। भाजपा ने ऐसे कोई रहा नहीं जिसको डॉक्टर अमन सीनियर ने ठगा नहीं।

ईडी की कार्यवाही को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कब बयान कहा यदि जब कार्रवाई करती है तो कितना संपत्ति ज़ब्त किया। इसकी खुलासा क्यों नहीं करती ईडी। शराब घोटाले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के आरोप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा 261 करोड़ का घोटाला हुआ है। शराब की पेटियां निकली तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई। कहा, 2017 में रमन सरकार कार्यकाल में हुई देशी शराब सप्लाई हो रही थी। रमन सरकार का आदमी कंटेनर बनाने का काम किया गया रमन सिंह के पालिसी अभी भी चल रही है, हमारे सरकार आने के बाद हम लोगों ने इसमें कोई चेंज नहीं किया है। बनी हुई एजेंसी वही पॉलिसी अभी भी है। वे झूठ बोलकर लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं।

 

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : तेंदूपत्ता खरीदी पर BJP का सियासी हमला! जड़े गंभीर आरोप