भूपेश बोले, BJP को इंडिया ‘शब्द’ इतनी नफरत! दागे सवाल…VIDEO

इंडिया शब्द (India word) को लेकर BJP की गई टिप्पणी पर भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, अभी राष्ट्रपति के........

  • Written By:
  • Updated On - September 5, 2023 / 04:33 PM IST

छत्तीसगढ़। इंडिया शब्द (India word) को लेकर BJP पर भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, अभी राष्ट्रपति के द्वारा निमंत्रण पत्र मिला है, तो प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की तरफ से निमंत्रण अाता था। प्रेसिडेंट ऑफ भारत की से निमंत्रण आया। यानी इंडिया शब्द से इतनी नफरत, तकलीफ। संविधान में ही लिखा है, वहां से ही शुरूआत होती है। इस देश को भारत भी कहा जाता है, भारतवर्ष भी कहा जाता है और हमारे पंडित लोग पढ़ते हैं, जम्बू द्वीपे। भारत खंडे। इस प्रकार से भी कहते हैं, यानी कितने नामों से देश को जाना जाता है। अब अापको नाम से भी परहेज। यदि आज कोई इंडिया का जो गठबंधन बना है। अगर उसका नाम इंडिया हो गया है तो उससे उसे परहेज हो गया है। यदि कल कोई संगठन बने और उसका नाम भारत हो। क्या वे भी बदलेंगे। यदि ऐसा कोई संगठन बन जाए, तो भारत हो, तो क्या वे भी बदल देंगे।

उन्होंने कहा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 सितंबर को राजनांदगांव में आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सरकार विशेष संसद सत्र के दौरान संविधान से ‘इंडिया’ शब्‍द हटाने के लिए विधेयक पेश कर सकती है : सूत्र

यह भी पढ़ें : गोलियों की ‘तड़तड़ाहट’ से गूंजा जंगल! जवानों ने मार गिराए 2 इनामी नक्सली