भूपेश ने बताए ‘मरकाम’ के बदले जाने के कारण! कहा-‘मंत्री पद की शपथ लेंगे’
By : madhukar dubey, Last Updated : July 13, 2023 | 7:06 pm
छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) के बदले जाने के सवाल पर कहा, रायपुर अधिवेशन में पारित किया गया था की 50 प्रतिशत सीटों पर 50 साल से कम उम्र के वालों को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।
इसकी शुरूआत हमारे यहां हो गई। हमारे दीपक बैज जी 42 साल नौजवान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कमान सौंपा गया है। उनको इसके लिए बधाई और शुभकामना। इससे सभी कांग्रेसजनों में हर्ष का माहौल है। यह निर्णय कांग्रेस के राष्र्टीय अधिवेशन में हुआ था। और संगठन में बदलाव एक प्रक्रिया है।
कल कोंडागांव विधायक श्री मोहन मरकाम जी मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
भाजपा वाले अपने आप को गीला होने से बचाएँ, दूसरों के घर पर छाता तानने की कोशिश न करें। pic.twitter.com/U3DRSvb0KE
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 13, 2023
यह भी पढ़ें : जब अमरकंटक में ‘अरुण साव धर्मपत्नी’ संग भक्ति में झूमने लगे!…VIDEO




