भूपेश ने कर्नाटक पर BJP की चुटकी ली! फिर ‘ED-रमन’ की खिंचाई, देखे VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : May 15, 2023 | 6:39 pm

रायपुर। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कर्नाटक जीत पर बीजेपी की चुटकी ली तो दूसरी ओर उन्होंने रमन के नान घोटाले और ईडी की कार्यशैली पर जमकर खिंचाई की। उन्होंने अपने बयान का विडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। लिखा, कर्नाटक के परिणामों के असर से अभी शीर्ष में बैठे लोग उबर नहीं पाए। ED के अधिकारी भी अभी किंकर्तव्यविमूढ़ हैं। जैसे ही उबरेंगे, काम में लग जाएंगे।

दूसरी ओर लिखे, सवाल ये है कि❓डॉक्टर रमन सिंह जी 2004-2015 तक नान घोटाला करते रहे, हज़ारों करोड़ का घोटाला हुआ। रमन सिंह जी की सरकार में चुनाव संपन्न होने के बाद लाखों की तादाद में राशन कार्ड काटे गए। रमन सिंह जी बताएं जब खुद आपने काटा है तो फिर वसूली की कार्रवाई क्या की आपने?

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस ने भी फोड़ा ‘रमनकाल’ के 4400 करोड़ का शराब घोटाला! ED से जांच की मांग