भूपेश ने लिखा, जारी है युद्ध ‘चिटफंड’ लुटेरों के विरुद्ध!
By : madhukar dubey, Last Updated : August 2, 2023 | 6:06 pm
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने आज चिंट फंड के निवेशकों (Chit Fund Investors) के पैसे लौटाए। इससे निवेशकों के चेहरे पर खुशी है। कार्यक्रम के बाद भूपेश ने अपने ट्विटर पर लिखा, आज निवास कार्यालय से राज्य के 7 जिलों के 35 हजार 378 पीड़ित निवेशकों को 4 करोड़ 13 लाख 88 हजार 996 रूपए की राशि लौटाई गई।
अब तक राज्य के 81 हजार 204 पीड़ित निवेशकों को 37 करोड़ 92 लाख 99 हजार 656 रूपए की राशि लौटाई जा चुकी है, 208 चिटफंड कंपनियों के खिलाफ 462 प्रकरण दर्ज किए गए हैं और इनसे संबंधित 700 से अधिक डायरेक्टर्स/ पदाधिकारियों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है।
जारी है युद्ध
चिटफंड लुटेरों के विरुद्धआज निवास कार्यालय से राज्य के 7 जिलों के 35 हजार 378 पीड़ित निवेशकों को 4 करोड़ 13 लाख 88 हजार 996 रूपए की राशि लौटाई गई।
अब तक राज्य के 81 हजार 204 पीड़ित निवेशकों को 37 करोड़ 92 लाख 99 हजार 656 रूपए की राशि लौटाई जा चुकी है, 208… pic.twitter.com/MH6yGtPvTh
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 2, 2023
यह भी पढ़ें : अरुण साव बोले, भूपेश ने 16 लाख ‘गरीबों’ का आवास छीना! अब मोदी को पत्र ‘लिखकर’ जनता को भ्रमित कर रहे




