BJP के बयान पर भूपेश की खरीखरी! कहा-इन्हें चुनाव के समय राम याद आते हैं…VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : June 1, 2023 | 1:30 pm

रायपुर। भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने बीजेपी के राष्ट्रीय रामायण महोत्सव पर BJP के बयान पर कहा, वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। क्योंकि राम तो आदि और अंत दोनों हैं। छत्तीसगढ़ से उनका नाता है, वे कौशिल्या के राम हैं, वे सबरी के राम हैं, वो हमारे भांचा राम हैं। हम उन्हें अनेक रूप से उन्हें पूजते हैं और स्मरण करते हैं। सुख में दुख में सबमें में राम को याद करते हैं।ये चुनाव के समय वोट के लिए राम को याद करते हैं। दोनों अंतर यही है, क्योंकि मोदी से पहले महात्मा गांधी हुए कांग्रेस के नेता हुए। उन्होंने गोली लगने के बाद प्राण त्यागे।

गायक अनुज शर्मा के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर भूपेश ने कहा, वे तो पहले भी उनके साथ थे। वे तो वहीं बैठे रहते थे। रमन सिंह के साथ, चिरंजीवी के साथ उनके मुधर संबंध थे, वहीं बैठै रहते थे।

कहा, देश अलग है और प्रधानमंत्री अलग है। मोदी जी के प्रति भाजपा की अंध भक्ति है। कहा-हम छत्तीसगढ़ में कुछ दे रहे हैं तो बीजेपी को पीड़ा क्यों हो रही है, ये सब उन्हें रेवड़ी लग रहा है। हम जो दे रहे हैं वे उसकी तुलना भारत सरकार से कर लें।

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में होंगे शामिल

कहा-कला थाने में तीन दिवसीय राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन होगा, शामिल होने जा रहा हूं।

 

 

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का दो हजार रुपये के नोट बदलने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार